9 March 2015
सीकर। कोतवाली थाना पुलिस ने अन्तरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश राज्यभर के कई शहरों में जेबतराशी, चेन स्नैचिंग समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस क ो नेटवर्क में कई अपराधियों की संलिप्तता की आशंका है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
पुलिस जांच अधिकारी एएसआई प्यारेलाल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर थाना इलाके में वारदात की फिराक में घूम रहे आधा दर्जन बदमाशों को रोककर पूछताछ की तो सभी गोलमोल जवाब देने लगे। इस पर पुलिस सभी को थाने ले आई। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने सीकर, झुंझुनंू, चूरू समेत कई शहरों में जेबतराशी, ट्रकों में लूटपाट, दुकानों में लूटपाट, धोखाधड़ी, चेन स्नेचिंग की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की 6, रेलवे स्टेशनों पर जेबतराशी की 30, दुकानदारों को बातों में उलझाकर लूटपाट की 12, ट्रकों में लूटपाट की 6 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपियों से अभी और भी वारदातें खुलने की उम्मीद है। पकड़े गए सभी आरोपी जिले के ही राणोली गांव के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों में कैलाश मीणा, महेन्द्र मीणा, साजिद उर्फ लादेन, इकबाल उर्फ छोटा लादेन, श्यामसुन्दर मीणा, रमेश कुमावत शामिल हैं।
0 comments:
Post a Comment