Sunday, 8 March 2015

मावठा सरोवर में तैरती मिली युवती की लाश



death body के लिए चित्र परिणामपुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
9 March 2015
जयपुर। रविवार दोपहर को आमेर किला स्थित मावठा सरोवर में एक युवती का तीन दिन पुराना शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती का शव पानी के ऊपर  तैरता हुआ देखकर आसपास मौजूद पर्यटकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर युवती की शिनाख्तगी के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को एसएमएस मोर्चरी में रखवा दिया है। युवती की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझने की उम्मीद है। पुलिस ने युवती की आत्महत्या करने की बात से भी इनकार नहीं किया है।
आमेर थाना पुलिस के अनुसार आमेर किले में घूमने के लिए आए पर्यटकों ने पुलिस को सूचना दी कि मावठा सरोवर में एक युवती का शव तैर रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर  एसएमएस स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। युवती की उम्र 18-20 साल बताई जा रही है। उसने लाल की सलवार, नीला कुर्ता और लाल रंग का स्वेटर पहन रखा था। उसने हाथ में चांदी की 2 अंगुठी व गले में ए अक्षर का लोकेट पहन रखा है। चिकित्सकों ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पहले का लग रहा है। युवती की शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसका फोटो जारी किया है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates