Saturday, 7 March 2015


वल्र्ड कप मैच पर सट्टा लगाते 11 जने गिरफ्तार

साढ़े पांच करोड़ का हिसाब मिला,56 हजार की नकदी जब्त
8 March 2015
जयपुर। क्रिकेट वल्र्ड कप के दौरान आमेर थाना पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56 हजार रुपए की नकदी,52 मोबाइल हैंडसैट, 19 मोबाईल चार्जर ,एक एलसीडी दो लेपटॉप, 2 टीवी, 3 टाटा स्काई, 3 रिमोट , 2 केलकुलेटर, 2 डाटा कार्ड बरामद किए हैं। पकड़े गए सटोरियों से पुलिस को साढ़े पांच करोड़ रुपए के  हिसाब की पर्चियां भी मिलीं है।
आमेर थाना पुलिस ने दीपक फ ार्म हाउस सिंगवाना  में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़ गए सटोरिए भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे वल्र्ड कप के लीग मैच के दौरान इन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस उपायुक्त(उत्तर)प्रफु ल्ल कुमार ने बताया कि थानाधिकारी आमेर धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की दीपक मित्तल जौहरी बाजार जयपुर के फ ार्म हाउस सिंगवाना आमेर में भारत व वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा ह। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने दीपक मित्तल के फ ार्म हाउस सिंगवाना आमेर पर जाकर दबिश दी तो फ ार्म हाउस के कमरे में काफ ी लोग टीवी लगा कर मैच देख रहे थे तथा अपने-अपने मोबाईल से क्रिकेट का सटटा लगा रहे थे। जिस पर पुलिस ने  कुल 11 सटोरियों को मौके से गिरफ्तार किया।

यह सटोरिए आए पकड़ में
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सटोरियों में राजेश चन्द(36) निवासी पुरोहित की का बाग जालूपुरा, मनीष कुमार जैन (41) निवासी नारायण नगर थाना बजाज नगर, मुराद पुत्र इस्लाम (28) निवासी जौहरी बाजार, सुखबीर सिंह (36) निवासी सेठी कालोनी थाना ट्रांसपोर्ट नगर , प्रयाग शर्मा (31) निवासी बीकानेर, अंशुल ब्रजवासी (27) निवासी गणगौरी बाजार, मुखराज (31) निवासी डंूगरगढ़ जिला बीकानेर, दीपक मितल(40) निवासी नागोरियों का चौक, संजय जैन निवासी बड़ौद जिला बागपत उत्तरप्रदेश, राजीव जैन नागोरियों का चौक थाना रामगंज, शमीम निवासी 306 भैंस वालों का मोहल्ला सुभाष चौैक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 हजार रुपए की नकदी,52 मोबाइल हैंडसैट, 19 मोबाईल चार्जर ,एक एलसीडी दो लेपटॉप, 2 टीवी, 3 टाटा स्काई, 3 रिमोट , 2 केलकुलेटर, 2 डाटा कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों से करीब 5 करोड 49 लाख रुपये का हिसाब डायरी में मिला है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates