Saturday, 7 March 2015

पुलिस ने किए 317 अपराधी गिरफ्तार


arrest के लिए चित्र परिणाम8 March 2015
जयपुर। पुलिस के द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर से विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के  धरपकड़ अभियान के तहत पिछले सात दिनों में 317 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने इस अभियान के अन्तर्गत राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को विडियो कॉन्फ्रे सिंग के जरिए महिलाओं के साथ छेड़छाड़, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त, जुआ व सट्टे खेलने वाले एवं अवैध हथियार रखने वालों पर तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देष दिए थे। पुलिस ने राज्य में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते पाये गए 19 मनचलों, शराब तस्करी एवं अवैध विक्रय में लिप्त 38 आरोपियोंं, जुआ व सट्टे खेलने वाले 217 जुआरियों एवं अवैध हथियार रखने के आरोपी 43 जनों को गिरफ्तार किया है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates