Saturday, 7 March 2015

घर में घुस चैन लूट की वारदात करते दो गिरफ्तार


एक अपराधी पैरोल से फ रार मुल्जिम
8 March 2015
जयपुर। राजधानी में सडक़ों पर महिलाओं की चेन तोडऩे वालों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे घरों में घुसकर चेन और लूटपाट करने लगे हैं। पुलिस ने ऐसी ही लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस उपायुक्त जयपुर(पश्चिम) कैलाश विश्नोई ने बताया कि शनिवार शाम को सुनिता सोनी पत्नी जयकिशन ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दो जने सुमन सिंह उर्फ  बजरंग सिंह व दिलीप सिंह राठौड उसके घर में घुस आए और उसके पति के बारे में पुछा।
आरोपियों ने जबरन गले की चेन व पर्स में रखे 18 00 रुपए छीन मारपीट कर फरार हो गए और कार में तोडफोड़ की। सूचना पर थानाधिकारी झोटवाडा शिवकुमार भारद्वाज मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश की गई। पुलिस ने तत्काल सुमन उर्फ  बजरंग सिंह(37) निवासी मकान न 50 सरस्वती विहार श्रीरामनगर विस्तार झोटवाडा व दिलीप सिंह(28 ) निवासी श्रीरामनगर विस्तार झोटवाडा को पकड़ कर थाना लाकर पूछताछ की तो दोनो ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। दोनो शातिर अपराधी है तथा पूर्व में भी दोनों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस इनका अपराधिक रिकॉर्ड एंव अन्य वारदातो में शामिल होने के बारे में गहन पुछताछ कर रही है। दिलीप सिंह बीकानेर जेल से पैरोल से फ रार मुल्जिम है दिलीप सिंह के खिलाफ  6  मामले दर्जहैं। वह एक मामले में बीकानेर जेल में बन्द था जहां से पैरोल पर फ रार होकर झोटवाडा  मे अपने रिश्तेदार के यहां फ रारी काट रहा था ।




0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates