Saturday, 7 March 2015

द्वारिकापुरी अपार्टमेंट के ए ब्लॉक में रहने वाले प्रोपर्टी व्यवसायी की संदिग्धावस्था में मौत


sandigdh maut के लिए चित्र परिणाम
8 March 2015
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में द्वारिकापुरी अपार्टमेंट के ए ब्लॉक में रहने वाले प्रोपर्टी व्यवसायी की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। उसका शव अपार्टमेंट की निर्माणाधीन लिफ्ट की ढांचे में मिला। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश तीन चार दिन पुरानी है। प्रथम दृष्टतया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पसली टूटने से मौत होने की बात सामने आई है। इस बारे में पुलिस उसके साथियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक मूलत: भरतपुर निवासी रामदास धाकड़ (55) था। वह थाना इलाके में स्थित द्वारिकापुरी अपार्टमेंट में बने लैट में रहता था और प्रोपर्टी का काम करता था। होली के दिन किसी ने अपार्टमेंट में स्थित निर्माणाधीन लिफ्ट के ढांच में शव देख पुलिस को सूचना दी। बाद में मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त की। वह लिफ्ट में कैसे गिरा, यह अभी तक पता नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है।

बदबू आने पर लगा पता
पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को आस-पास के बच्चे होली के लिए चंदा लेने के लिए गए। अपार्टमेंट में बदबू आने पर बच्चों ने वहां रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया। इस पर लोग पहुंचे तो एक व्यक्ति लिफ्ट वाले ढंाचे में गिरा हुआ पड़ा था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates