Saturday, 7 March 2015

कांग्रेस जयपुर शहर सचिव के घर चोरी


thief logo के लिए चित्र परिणाम8 March 2015
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में रहने वाले कांग्रेस के जयपुर शहर सचिव के घर शुक्रवार दोपहर को चोरी हो गई। पीडि़त परिवार सहित अपने रिश्तेदारों के घर होली खेलने गए थे। मौका देखकर चोर घर में घुस गए और पौने दो लाख रुपए की नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। इस संबंध में पीडि़त ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि पीडि़त आमेर रोड पर गोभवद रोड पश्चिम निवासी शैलेष भार्गव है। वह कांग्रेस पाटी के जयपुर शहर सचिव है। शुक्रवार को वह परिवार सहित रिश्तेदारों के घर होली खेलने गए थे। करीब दो घंटे बाद वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर घर के छह ताले तोडकर 15 तोला सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के बर्तन और 1 लाख 70 हजार रुपए ले गए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates