बु्रलेट प्रूफ गाड़ी व हथियार मिले
8 March 2015
जयपुर। सीकर पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 लग्जरी गाडिय़ां बरामद की हैं। इन गाडिय़ों में दो बुलेट प्रूफ थी तथा इनके पास से रिवाल्वर 64 जिंदा कारतूस, 2 राइफल व अन्य हथियार मिले हंै। शहर की पॉश कॉलोनी में हुई कार्रवाई से लोगों में हडक़ प मच गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली की शहर के बसंत बिहार स्थित विनायक हॉस्पिटल के पास अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस पर शहर कोतवाली व उद्योग नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बसंत विहार स्थित विनायक हॉस्पिटल के पास से हिस्ट्रीशीटर रिक्षपाल फौजी व उसका साथी लक्ष्मन सिंह को गिर तार किया।
उन्होंने बताया कि अपराधियों के ऊपर लोसल व नागौर जिले में 16 मुकदमे दर्ज हंै वहीं उसके साथी पर 307 के तहत मुकदमा दर्ज है। जो दो वर्ष से फरार चल रहा था।
शर्मा ने बताया कि उनके पास चार गाडिय़ां मिली है। जिनमें दो गाडिय़ां तो ऐसी है जो बुलेट प्रूफ है। एक मार्शल जीप को तो इन्होंने पूरी तरफ सेना की गाडिय़ों की तरह पूरी तरह बुलेट प्रूफ बनाया हुआ है। इसमें इस प्रकार से रास्ते बनाए गए है कि आराम से हथियार चलाए जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह का यह पहला मामला है। ये गाडिय़ां पंजाब के न बरों की हंै तथा इनकी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इनके पास से एक रिवॉल्वर, 6 4 जिंदा कारतूस व हथियारों का जखीरा भी पकड़ा गया है। पुलिस उनकी जांच कर रही है।
बाकी साथी फरार
शहर की पॉश कॉलोनी में हुई इस कार्रवाई में मु य अपराधी रिक्षपाल फौजी व उसका एक साथी तो पकड़ा गया पर उसके बाकी साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
गाडिय़ां रही चर्चा में
अगर पुलिस की माने या अन्य सूत्रों की माने तो जिले में ही नहीं अपितु राजस्थान में ये एक ऐसा मामला है जो किसी अपराधी के पास इस तरह की गाड़ी बरामद हुई है। मार्शल गाड़ी में ऊपर इस तरह के द्वार बनाए गए है जो दिखने में तो छोटे है पर उस पर से राइफल या स्टेशनगन आसानी से चलाई जा सकती है। वहीं बुलेट प्रूफ कार के शीशे में इस तरह के छेद है कि उन से अन्दर बैठे-बैठे हथियार चलाए जा सकते है। किसी को पता तक नहीं चलता अगर उन पर कोई हमला करता हैतो उस गाड़ी का कुछ नहीं बिगड़ता। ऐसी गाडिय़ां तो राजस्थान में किसी भी जन प्रतिनिधि व बड़े अधिकारियों के पास तक नहीं है। सो इसे लेकर दिनभर चर्चा रही कि आखिर अपराध करने वाले कितने आगे तक पहुंच चुके हैं ।
राजनीति से जुड़ाव
पुलिस थाना गिरफ्तार किए गए अपराधी रिक्षपाल फौजी व उसका परिवार शुरुआत से ही राजनीति से जुड़ा हुआ है। उसके परिवार से गांव के सरपंच भी रह चुके हैं और उनके आशीर्वाद से सरपंच बनता आया है।
0 comments:
Post a Comment