पुलिस ने जुटी जांच-पड़ताल में
8 March 2015
जयपुर। वैशालीनगर थाना इलाके में स्थित एक चाईल्ड इन बाल गृह से बुधवार की शाम को एक नाबालिग किशोर बिना बताए कही चला गया। देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो संस्था के केयर -टेकर ने थाने पहुंच कर किशोर के लापता होने की सूचना दी। वहीं पुलिस को किशोर का फोटो दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच जुट गई है। पुलिस के अनुसार रोशन सिंह गंवर सिंह निवासी आरके पुरम खातीपुरा वैशाली नगर हाल केयर -टेकर चाईल्ड इन बाल गृह डीसीएम अजमेर रोड ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसकी संस्था से मोन्टू उर्फ गजेन्द्र (14) बिना बताये संस्था से कही चला गया। बुधवार की शाम को एक नाबालिग किशोर बिना बताए कही चला गया जो अभीतक नहीं लौटा। पुलिस ने लापता होने का मामला दर्ज कर किशोर की फोटो के आधार पर तलाश में जुट गई है।
0 comments:
Post a Comment