सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
8 March 2015
जयपुर । जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को चोरों ने खुली चुनौती देते अशोक नगर थाना इलाके में स्थित रामबाग चौराहे पर जेडीए द्वारा लगवाई गई लाखों रुपए खर्च कर लगवाई गई अष्ट्रधातु की मूर्तियों से बुधवार रात को उनमें से दो मूर्तिया चुरा ले गए ।
वारदात का पता आज सुबह पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। वही पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज खगांल रही है। वारदात ए तरीका देखते हुए पुलिस का मानना है कि पहले चोरों ने कई दिनों तक रैकी की फिर वारदात को अन्जाम दिया है। जानकारी के अनुसार जब ये मुर्तियां लगवाई गई थी तो इन्हे लगाने के लिए बेल्डिग कर लगाया गया था। इतने व्यर्थम इलाके में चोरों ने वारदात को अन्जाम देने के लिए करीब दो से तीन घटे लगे होगे। फिर भी किसी भी राहगीर ने नहीं देखा। जानकारी के अनुसार पहले भी यहां से एक मुर्ति चोरी हो चुकी है, उसके बाद से वहा एक गार्ड नियुक्त किया गया। वारदात के दौरान नियुक्त गार्ड कहा था उसका पता लगाया जा रहा है। वही पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों के फुटेज खगांल रही है।
0 comments:
Post a Comment