Saturday, 7 March 2015

झांसे से एटीएम कोड जान निकाले बीस हजार


atm thagi के लिए चित्र परिणाम8 March 2015
जयपुर । सांगानेर थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम खराब होने का झांसा देकर एक महिला के एटीएम कोड़ नंबर जान खाते से बीस हजार रुपए निकाल फरार हो गया।  वारदात का पता पीडि़ता के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए है वहां से आरोपी के फुटेज खगाल कर तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार  डॉ सुनीता चौहान पत्नी  भूपेन्द्र सिंह निवासी सेक्टर 3 प्रताप नगर सांगानेर ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी को थाना इलाके में स्थित एसबीआई एटीएम पर रुपए निकालने गई थी। एटीएम में घुसने से पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम खराब होने का झांसा देकर  अन्य एटीएम से पैसे निकाल के लिए कहा। जैसे ही पीडि़ता ने अन्य एटीएम से रुपए निकाले तो की पास मे खडे अज्ञात व्यक्ति ने  पीडि़ता के एटीएम खाते के कोड नंबर जान कर लिए। कुछ समय के बाद  उसके मोबाइल पर बीस हजार रुपए निकालने का मैसेज आने के बाद थाने पहुंच कर पुलिस को मामले की जानकारी दी।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates