जमीनी विवाद चली लाठी भाटा जंग
8 March 2015
झुंझूंनू। जिले के सिंघाना थाना इलाके में आज सुबह एक प्लाट की लेकर दो भाईयों के बीच लाठी भाटा जंग हो गई। देखते-देखते ही यह जंग खूनी संघर्ष में बदल गई और इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद मामला शांत करवाया।
पुलिस के अनुसार डूमोली गांव निवासी कोड़ाराम कुमावत और उसके भाई कमलेश कुमावत के बीच एक प्लाट के लेकर पिछले एक साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ते चला गया और दोनों पक्षों में लाठी भाटा जंग शुरू हो गई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरें पर जमकर लाठियां बरसाई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोडाराम ने मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment