सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों के फुटेज
8 March 2015
झुन्झुनु। जिले के नवलगढ थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक बैंक के एटीएम को लूटने के प्रयास से घुसे और गैस कटर से मशीन को काटकर नकदी लूटने का प्रयास किया गया। वारदात में विफल होता देख बदमाशों ने एटीएम मशीन में तोड-फोड कर मौके से फरार हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी में जुटी। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की हरकतों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाधिाकरी ने बताया कि बीती रात को अज्ञात बदमाशों इलाके में स्थित नया बाजार में एक्सिस बैंक के एटीएम में घुसे और गैस कटर की सहायता सक एटीएम मशीन को काटकर नकदी लुटने की कोशिश की। वारदात में विफल होता देख बदमाशों ने जमकर तोडफ़ोड की वहां से फरार हो गए। आज सुबह राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के आलाधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम काटकर लूट का प्रयास किया, लेकिन रुपए निकाल नहीं पाए। जानकारी के अनुसार एटीएम में लाखों रुपए की नकदी बताई गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकते कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment