Saturday, 7 March 2015

इनोवा ने बाइक सवार चार युवकों को कुचला

accident के लिए चित्र परिणाम
हादसेमें दो कीमौत, दो घायल, एक एसएमएस रैफर 
8 March 2015
सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में बीती रात अनियंत्रित इनोवा कार ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मारता हुआ निकल गया।  हादसे में दो युवकों को मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। जिसमें से एक युवक को एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया।

पुलिस  के अनुसार बीती रात करीब 12.30 बजे लक्ष्मणगढ़ इलाके में गैस गोदाम के पास एक अनियंत्रित इनोवा कार ने बाइक सवार चार युवकों को कुचल दिया। हादसे में वार्ड न बर 25 निवासी रजत व आसू की  मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना  मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव व घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल युवकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates