Saturday, 7 March 2015

महिला की चेन तोड भागे बदमाश



8 March 2015
जयपुर।  लालकोठी थाना इलाके में दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से सोने की चैन तोड फरार हो गए। सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में बाइक सवार बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकांबदी करवाई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार  श्रीमति सुधा संघी पुत्र रमेश कुमार निवासी घी वालों का रास्ता माणक चौक ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वह होली के त्यौहार के लिए खरीददारी करने के लिए जा रही थी। इस दौरान एसबीआई बैंक के सामने सांगानेरी गेट मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात लडक़े हेलमेट पहने पीछे से आए और गले पर झपट्टा मार सोने की चैन तोड कर तेजी से बाइक को भगा ले गए।  महिला के शोर शराबे की आवजे सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौडे और घटनाक्रम की की जानकारी ली। लेकिन  उससे पहले ही बदमाश इलाके से निकल चुके थे। वारदात की सूचना मिलने परपुलिस ने इलाके में नाकाबदी भी करवाई लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates