16 March 2015
जयपुर। सदर थाना इलाके में बीती रात को कटार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी प्रवीण कुमार (23) जोधपुर का रहने वाला है और रेलवे स्टेशन पर किराए से रहता है। शनिवार रात को वह कटार लेकर घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे ग्रामीण विकास कार्यालय के पास रोककर उससे पूछताछ की। संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश ली तो उसक पास से कटार मिली। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
0 comments:
Post a Comment