16 March 2015
जयपुर। आमेर थाना इलाके में गृह क्लेश से तंग आकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका सुनीता (24) पत्नी सतीश कुमार मूलत: अलवर की रहने वाली थी और पति व बच्चे के साथ चावण्ड का मण्ड में किराए से रहती थी। सतीश मिनी बस चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार सुनीता का सतीश से घर में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था जिससे वह परेशान चल रही थी। शनिवार को सतीश के काम पर चले जाने के बाद दोपहर में उसने घर पर रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। सुनीता ने फोन के जरिए सतीश को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने से स्तब्ध सतीश घर पहुंचा तो सुनीता अचेत पड़ी हुई थी वह उसे लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंचा जहां उपचार के दौैरान उसकी मौत हो गई।
0 comments:
Post a Comment