16 March 2015
पुलिस ने बताया कि नागरिक नगर टोंक रोड सांगानेर निवासी जितेन्द्र कुमार सीतापुरा में एक निजी कॉलेज में बीटेक फाइनल का छात्र है। बीती रात को करीब साढ़े10 बजे घर वह घर पर पैदल आ रहा था। तभी घर से कुछ दूर स्थित हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी उसके गले से सोने की चेन व मोबाइल छीन ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।
0 comments:
Post a Comment