प्रदेश में 6180 से ज्यादा पॉजीटिव
16 March 2015
जयपुर । स्वाइन फ्लू से होने वाली मोतों का क्रम लगातार जारी है । स्वाइन फ्लू प्रदेश में आमजनो के लिए जानलेवा साबित हो रहा है । रविवार को स्वाइन फ्लू से और तीन जनों की मौत हो गई । जिसमें दो महिलाएं भी शामिल है । पुरानी बस्ती जयपुर निवासी 33 वर्षीय गायत्री देवी की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई ।
उसे दो दिन पहले एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया । इसी तरह प्रतापगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला के स्वाइन फ्लू का शिकार होने की जानकारी मिली है । इसी तरह बूंदी में स्वाइन फ्लू की वजह से एक युवक की मौत हो गई । सरकारी आंकडे पर गौर करे तो अभी तक स्वाइन फ्लू की वजह से अजमेर में 41 मौत और भीलवाड़ा में 8 नागौर में 30 अलवर में 11 जोधपुर में33, पाली में 11 और बाड़मेंर में 23 मौत हो चुकी है । स्वाइन फ्लू के जयपुर में रविवार को 11 नए पॉजीटिव और मिले हैं । इसी तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 6180 से ज्यादा पॉजीटिव सामने आ चुके हैं । और स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 372 को पार कर गई जबकि विभाग की जानकारी में अभी तक 354 मौंते ही दर्ज हैं । दो दिन से लगातार हुई बारिश ने चिकित्सकों की चिंता और बढ़ा दी है उनका कहना है कि बेमौसम हुई बारिश से स्वाइन फ्लू का वायरस और शक्तिशाली हो जाएगा । ऐसे मौसम में स्वाइन फ्लू रोगियों के साथ सर्तकता बरती जाएगी ।
0 comments:
Post a Comment