16 March 2015
सीकर। राजस्थान के मोस्ट वांटेड अपराधी रहे बलबीर बानूडा के फ ार्म हाउस से गिरफ्तार किए गए 6 बदमाशों से एसओजी ने कई घंटे तक पूछताछ की जिसमें पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पकड़े गए आरोपियों ने नागौर से सारङी गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने और सरपंच हरजीराम के हाथ पैर-तोडने तथा सांडवा मर्डर केस में भी अपनी भूमिका की सवीकारोक्ति की है। इन बदमाशों से पुछताछ करने के लिए चूरू और नागौर पुलिस भी सीकर पहुंची। पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक नेता की हत्या करने के लिए उन्होंने पंचायत चुनाव और होली पर रैकी की थी लेकिन उन्हें फ ायर करने के लिए माकूल माहौल नहीं मिल पाया ऐसे में वे अपने नापाक मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए और उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के इस खुलासे के बाद नेता की सुरक्षा कड़ी कर दी है।
0 comments:
Post a Comment