Sunday, 15 March 2015


 20 वर्षीय युवक लापता 
16 March 2015
जयपुर। रामगंज थाना इलाके में दर्जियों का रास्ता निवासी एक युवक घर से बिना बताए कहीं चला गया। युवक के घर पर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी का मामला थाने पहुंचकर दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार दर्जियों का रास्ता निवासी मोहम्मद आफताब(20) पुत्र मोहम्मद अशफाक गत 6 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चला गया और अब तक वापिस नहीं लौटा। लापता आफताब की उम्र 20 वर्ष, कद 5 फीट 6 इंच और शरीर दुबला पतला है। आफताब ने भूरी पेंट, ग्रीन कलर की चैकदार शर्ट, हाथ में घड़ी और चप्पलें पहन रखी है।  

गिरिराजजी की परिक्रमा करने गया युवक वापस नहीं लौटा
रामगंज थाना इलाके से पांच दिन पूर्व मथुरा में गिरिराजजी की परिक्रमा करने के  लिए घर से गया युवक अब तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला। आखिरकार थक हारकर थाने पहुंचकर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में श्रवणकुमार निवासी खलीफा की बगीची ने बताया कि 10 मार्च को उसका भाई कमलेश मथुरा जाने की बात कहकर घर से निकला था। दो दिन बाद तक घर पर नहीं लौटने पर उसकी गुमशुदगी का अहसास  हुआ। जिसके बाद परिजनों ने थाने आकर मुकदमा दर्ज करवाया।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates