16 March 2015
पुलिस के अनुसार गुलाबीनगरी घूमने आए पोलैंड के सायमन जेरी स्क्राबानेक विद्युत नगर में घूम रहा था। इसी बीच दौरान एक मिनी बस में सफर के दौरान अज्ञात चोर ने उसकी जेब से मोबाइल पार कर लिया। चोरी का पता चलने पर विदेशी पर्यटक वैशाली थाने पहुंचा और अज्ञात चोर कर खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
जेबकतरों से सावधान
जेबकतरों पर लगाम लगाने के बजाए शहर पुलिस का खौफ इन जेबतराशों के मन में बिलकुल नहीं है। पिछले सप्ताह इसी तरह चोरों ने मोतीडूंगरी मंदिर गए श्रद्धालुओं की कार से नकदी-जेवरात पार कर लिए थे। वहीं सिंधीकैंप और रेलवे स्टेशन पर जेबतराशी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। जेबतराशों पर लगाम लगाने के बजाए शहर पुलिस ने करीब दर्जनभर पंपलेट जेबतराशों के संभावित ठिकानों पर चस्पा कर लोगों को सावधान करने में लगी हुई है। ऐसे चोरों की वजह से गुलाबीनगरी की छवि देश और दुनिया में धूमिल हो रही है।
0 comments:
Post a Comment