Sunday, 15 March 2015

मुआवजे की मांग-सड़कों पर किसान


chakka jaam के लिए चित्र परिणामजगह-जगह किए रास्ते जाम
16 March 2015
जयपुर। बेमौसम हुई बारिश के बाद तबाह फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदेशभर में किसानों ने सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
इसी को लेकर प्रदेशभर में रास्ता जाम और प्रदर्शन हुए। करौली जिले के नादौती पुलिस थाना क्षेत्र में ग्राम होदाहेली में तालाब के पास ग्राम श्योपुर (मध्यप्रदेश) के बंजारा जाति के चरवाहों ने 150-200 गायों के साथ जंगल में डेरा डाल रखा था। बीती रात वर्षा व तेज हवा के ठण्ड के कारण करीब 20 गायों की मौत हो गई तथा कुछ गायें बीमार हो गईं। गायों के इलाज व चारे की व्यवस्था किए जाने तथा मृत गायों का पोस्टमार्टम करवाए जाने की मांग को लेकर रविवार को सैंकड़ों ग्रामीणों ने सवा घंटे तक नादौती-महावीरजी रोड़ कैमरी बस स्टेण्ड पर रास्ता जाम किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया। कोटा जिले में भी ओलावृष्टि व वर्षा से फ सलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को पुलिस थाना इटावा क्षेत्र में सैंकड़ों किसानों ने खातोली-कोटा मार्ग कैथूदा तिराहे पर सवेरे तीन घंटे तक रास्ता जाम किया। सांसद ओम बिडला, विधायक विद्याशंकर नन्दवाना तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइश के बाद रास्ता खोल दिया गया।
वहीं मुख्यमंत्री राजे के गृहजिले झालावाड़ में भी किसान मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। ओलावृष्टि व वर्षा से फ सलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिये जाने की मांग को लेकर रविवार को पुलिस थाना असनावर क्षेत्र में एनएच 12 पर मोडी मेसर तिराहा, जूनाखेडा तिराहा व अकतासा चौराहे पर सैंकड़ों किसानों ने रास्ता जाम किया। इसी तरह  पुलिस थाना सुनेल क्षेत्र में झालरापाटन-सुनेल रोड मोहुडिया तिराहे पर किसानों ने एक घंटे तक रास्ता जाम किर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर रास्ता खुलवाया।
वहीं उदयपुर में भी ओलावृष्टि व वर्षा से फ सलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को फ तेहनगर में सैंकड़ों किसानों ने फ तेहनगर-दरीबा रोड पर नारेबाजी/प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates