जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक ने रविवार दोपहर को एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
दुर्घटना थाना पश्चिम पुलिस ने बताया कि मृतक हरिनारायण मीणा (35) मीणावाला, सिरसी रोड का रहने वाला था। वह परचूनी की दुकान लगाता था। शनिवार शाम को वह दुकान के लिए सामान लेने के लिए पैदल ही खिरणी फाटक रोड पर गणेश मंदिर की तरफ आ रहा था कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में घायल हरिनारायण को एसएमएस अस्पताल मेंं भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment