हनुमानगढ़ I जिला मुख्यालय के निकटवर्ती नवां गांव के पास रेलवे ट्रेक पर मंगलवार रात एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर पर पीछे से किसी धारदार हथियार से चोट का निशान है। पुलिस ने बताया कि हत्या कर शव को ट्रेक पर फेंका गया है।
वहीं पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि मृतक एक होटल के संचालक सतपाल जुनेजा का पुत्र रिंकू कुमार ;24द्ध हैए जो वार्ड नंबर दस जंक्शन का निवासी है। बताया जा रहा कि रिंकू कार द्वारा मंगलवार को श्रीगंगानगर गया था। उसके बाद वह देर रात हनुमानगढ़ आया। इसी बीच वह नवां गांव के पास पहुंचा तो फाटक पार करते समय कार फंस गई। रिंकू कार को वहीं छोड़कर टैम्पों पकडऩे के लिए पैदल ही नवां की तरफ चल दिया। अनुमान है कि किसी ने रिंकू पर हमला कर तेज धारदार हथियार से उसके सिर पर पीछे से वार कियाए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद दुर्घटना करार देने के उद्देश्य से हत्यारे ने शव को रेलवे ट्रेक पर फेंक दिया। उधर रात्रि करीब पौने तीन बजे जंक्शन पुलिस को किसी ने एक युवक की लाश की जानकारी दी। सूचना पाकर जंक्शन थाना प्रभारी नारायण सिंह भाटी व सहायक उप निरीक्षक दिनेश सहारण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फिलफाल पुलिस ने शव को राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार सुबह युवक का शव पोस्टमार्टम उपरान्त परिजनों को सौंप दिया गया। इस सम्बन्ध में मृतक के ताऊ विजय कुमार जुनेजा ने थाना में सिर में चोट लगने को मौत का कारण बताते हुए 174 सीआरपीसी के तहत मर्ग दर्ज करवाई है।
0 comments:
Post a Comment