19 March 2015
जयपुर। सालासर बस स्टैंड पर खड़ी महिला को बुधवार सुबह निजी बस ने कुचल दिया। हादसे का शिकार हुई महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय मे रखवा दिया है।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को तितर.बितर कर जाम खुलवाया। डीएसपी मदनदान सिंह ने बताया कि सालासर से वह निजी बस सीकर जा रही थीए इसी बीच बस स्टैण्ड पर महिला गांव जाने के लिए दूसरी बस का इंतजार कर रही थी। अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया और खड़ी महिला को टक्कर मार दी। हालांकि घटना को अंजाम दे बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बताया कि महिला नेछवा की निवासी है मृतका की पहचान कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

0 comments:
Post a Comment