Wednesday, 18 March 2015

पिकअप-ट्रेक्टर टक्कर, दो मरे

accident के लिए चित्र परिणाम

19 March 2015
नागौर। जिले के कुचेरा थाना इलाके में आज सुबह खेत पर काम करने के लिए जा रही लेबर के वाहन और सामने से आ रहे एक ट्रेक्टर की आमने सामने की टक्कर में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है।


थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 9 बजे कुचेरा से मजदूरों को फसल काटने के लिए लेकर जा रही पिकअप की कुचेरा से कुछ दूर आगे आंतेला के समीप एक ट्रेक्टर से भिडंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई तथा सभी मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में रामेश्वरी निवासी कुचेरा की मौके पर ही मौत हो गई तथा करीब 8 जने घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से एक घायल को जोधपुर रैफर कर दिया गया उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद टै्रक्टर का चालक मौके से फरार हो गया।


पुलिसकर्मी से मारपीट कर नकदी छीन भागे बदमाश
19 March 2015
जयपुर। बगरू थाना इलाके में मंगलवार की शाम को टोला प्लाजा  के पास कुछ लडकों ने एक पुलिसकर्मी  से मारपीट कर नकदी व अन्य सामान छीन कर ले गए। पीडि़त पुलिस कर्मी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  रोहिताश पुत्र किशनसिह हाल कानि थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा  ने पुलिस को बताया कि शाम को अपने साथी के साथ किसी काम से जयपु आ रहा था। इस दौरान टोल प्लाजा पर  उसे  व उसके साथी के साथ बिना किसी बात को लेकर जहीर नफर आठ दस ने मिलकर मारपीट व गाली गलोच व मोबाईल पैसे छिन लिया। पीडि़त पुलिस कर्मी थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस का मानना है कि किसी पुरानी रजिंश के चलते इन लड़को ने मारपीट की है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates