19 March 2015
जयपुर। विधाधरनगर थाना इलाके में शातिर बदमाश ने द्वारा एक युवक के क्रेडिट कार्ड के वैरिफिकेशन के नाम पर फोन पर डिटेल ली और हजारों रुपए निकाल कर फरार हो गया। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार इमरान मिर्जा निवासी अम्बाबाडी ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी की शाम को करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि वह एसबीआई बैंक का कर्मचारी बोल रहा है। क्रेडिट कार्ड के वैरिफिकेशन के नाम पर बातों में उलझा कर डिटेल प्राप्त कर ली। कुछ दिनों के बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके क्रेडिट कार्ड से करीब पांच हजार रुपए निकाले गए है। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
10 वर्षीय बालक लापता
19 March 2015
जयपुर। भट्टाबस्ती थाने इलाके एक दस वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। इस बारे में बालक के पिता ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि थाना इलाके की कच्ची बस्ती में बिहारी टीला इलाके में सफुद्दीन आलम अपनी पत्नी मुमताज के साथ दो माह पूर्व ही किराए से रहने आया था। सफुद्दीन रिक्शा चलाता है तथा उसकी पत्नी हाट में दुकान लगाती है। गत 16 मार्च को दिन में सफुद्दीन और उसकी पत्नी हाट में गए थे। इस दौरान उन्होंन घर पर बड़े बेटे निजामुद्दीन को उसके दोनों छोटे बेटों का ध्यान रखने के लिए कहा था। जब शाम को वे वापस लौटे तो निजामुद्दीन उन्हें घर पर नहीं मिला। उन्होंने उसे आसपास तलाशा किन्तु बालक का कोई पता नहीं चल पाया। इस पर परिजनों ने अनिष्ट की आशंका के चलते थाने पहुंचकर बालक की गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार पड़ोस के लोगों ने बताया कि बालक काफी तेज तर्रार है और संभवत: वह बिना बताए अपने गांव बिहार की ओर चला गया है। पुलिस बालक की तलाश कर रही है।
0 comments:
Post a Comment