19 March 2015
बंूदी। जिले के सदर थाना इलाके में बीती रात बाइक फिसलने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार बालता बावड़ी निवासी सत्यनारायण अपनी पत्नी कैलाशी देवी (45) के साथ बीती रात गणपतपुरा गांव की
तरफ आ रहा था। इसी दौरान रात करीब 9 बजे सोपुरियां की बावड़ी के पास एक ब्रेकर पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात इलाज के दौरान कैलाशी देवी (45) की मौत हो गई, वहीं सत्यानारायण का इलाज जारी है। पुलिस ने आज सुबह मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment