Wednesday, 18 March 2015

डीजल से भरा अवैध टैंकर पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार


tanker के लिए चित्र परिणाम19 March 2015
पाली। जोधपुर से गुजरात ले जाए जा रहे डीजल के अवैध  टैंकर को रोहट पुलिस ने मंगलवार देर रात 12 बजे जब्त कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह कविया  ने बताया कि मंगलवार देर रात मुखबिर से इतला मिली कि रोहट के  रास्ते अवैध डीजल से भरा टैंकर गुजरात ले जाया जा रहा है।
इस पर  थाने के बाहर नाकाबंदी की गई। इसी बीच गुजरात पासिंग न बर का एक  टैंकर जोधपुर से आता दिखाई दिया। पुलिस ने टैंकर रुकवाकर  तलाशी ली तो उसमें डीजल भरा मिला। तलाशी में टैंकर में एक बाल्टी मिली जिस पर  केमिकल भरे  टैंकर का गुजरात ले जाना बताया गया। इस पर पुलिस ने देवा का पुरो  सुरोली गोसाईगंज सुल्तानपुर निवासी समीद खान पुत्र अब्दुल मजीद खान व सुरोली गोसाईगंज सुल्तानपुर निवासी लक्ष्मण मौर्य पुत्र बैजनाथ मौर्य  को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सूचना पर ग्रामीण वृत्ताधिकारी रामदेव जलवानिया,  प्रवत्र्तन अधिकारी ओपी हर्ष भी रोहट पहुंचे। उन्होंने टैंकर में भरे  डीजल के सैंपल लिए।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates