Wednesday, 18 March 2015

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख बीस हजार ठगी

thagi के लिए चित्र परिणाम19 March 2015
जयपुर। बनीपार्क थाना इलाके में एक युवक ने अपने एक परिचित के लड़के को सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर करीब एक लाख बीस हजार रुपए हड़प लिए है। इस धोखाधड़ी का पता चलने पर पीडि़त ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पुुलिस ने बताया कि बाबू लाल सैनी निवासी पानीपेच तिराहा ने रिर्पोट दर्ज करवाई है कि उसका एक परिचित खेमचन्द चौधरी ने गत महिनों पहले उसे बातों में फंसाया और उसके लड़के को कृषि विभाग  में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही और एक लाख  रुपए खर्चा होने को कहा। वही  अभियुक्त ने विभाग के अफसरों से अच्छी तालमेल होने की बातों में फंसाया। पीडि़त उसकी बातों में आ गया और गत महिने पहले उसे घर बुलाकर  उसे एक लाख बीस हजार रुपए दे दिए। कई दिनों तक ताल-मटौल करता रहा जब पीडि़त को इस धोखाधड़ी का पता चला तो वह थाने पहुंचा और ममाला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates