Friday, 20 March 2015

गणगौर माता की सवारी पर यातायात की विशेष व्यवस्था

teej sawari के लिए चित्र परिणाम
21 March 2015
जयपुर। शहर की सुप्रसिद्ध गणगौर माता की सवारी 22 मार्च व 23 मार्च को शाम 6 बजे से  निकलेगी। गुलाबीनगरी क ी इस भव्य शोभायात्रा में उमडऩे वाली हजारों देशी-विदेशी श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।

पुलिस उपायुक्त(यातायात)हैदर अली जैदी ने बताया कि गणगौर माता की सवारी जनानी ड्योढी से त्रिपोलिया गेट, चौडारास्ता, न्यूगेट, नेहरू बाजार, अजमेरी गेट, किशनपोल बाजार, छोटी चौपड, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम पालिका बाग (पौण्ड्रिक उद्यान) रखा गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 22 व 23 मार्च क ो शाम 5 बजे बाद ट्रैफि क, पुलिस मुख्यालय के पीछे व नगर परिषद की बगल में से होकर सिटी पैलेस की तरफ  वर्जित रहेगा। इसी तरह शाम 5 बजे के बाद आतिश मार्केट व सार्दुल सिंह की नाल की तरफ  से वाहन आतिश मार्केट व सिटी पैलेस की तरफ  नहीं जाएंगे। चीनी की बुर्ज की तरफ  से वाहन आतिश बाजार सिटी पैलस की तरफ  और न्यू गेट से चौडा रास्ता नहीं जाऐंगे।
इसी तरह शाम पांच बजे बाद न्यू गेट से नेहरू बाजार में निकलेने के बाद केवल हल्के वाहन चौडा रास्ता में प्रवेश कर सकेगें जिन्हें त्रिपोलिया से बडी चौपड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामगढ़ मोड़ से भारी वाहन जोरावर सिंह गेट की तरफ  और गढ़ गणेश चौराहा, चौगान स्टेडियम
की तरफ  से गणगौरी बाजार होकर नहंीं जाएंगे। चौगान स्टेडियम चौराहा से हल्के वाहन बारह भाईयों के चौराहे से होकर चांदपोल बाजार की तरफ जा सकेंगे। इसी प्रकार गण गणेश चौराहा से
नाहरी का नाका की तरफ  डायवर्सन किया जाएगा। 6 बजे के बाद संजय सर्किल से रिक्शा, तांगा, ठेला, बस चांदपोल बाजार होकर नहीं जा सकेगे। संजय सर्किल से केवल दुपहिया वाहन नाहरगढ़ रोड तक आ सकेंगे।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates