Friday, 20 March 2015

अभिभावकों ने किया थाने का घेराव


shipra path thana के लिए चित्र परिणामस्कूल प्रशासन पर अवैध वसूली का लगाया आरोप
21 March 2015
जयपुर। मानसरोवर स्थित कैम्ब्रिज कार्ट स्कूल में शुक्रवार को फीस जमा करवाने के लिए गए अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के बीच अवैध फीस वसूली को लेकर जमकर नोंक-झोंक हुई। स्कूल प्रशासन की और से पुलिस कार्रवाई की धमकी और
दुव्र्यवहार से आहत कई अभिभावकों ने शिप्रापथ थाने का घेराव कर मामले में एफआईआर की मांग की। पुलिस ने मामले में जांच की बात कही है। बड़ी संख्या में थाने पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के  खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

लेट फीस को लेकर हुआ विवाद
शुक्रवार को कैम्ब्रिज कोर्ट में जब अभिभावक फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे तो स्कूल प्रशासन ने लेट फीस का चार्ज वसूल किया। बाल विकास मंत्रालय के नियमों का हवाला देते हुए अभिभावकों ने इस अवैध वसूली का विरोध किया तो मौजूद कर्मचारियों ने अभिभावकों के साथ गाली गलौच की जिससे माहौल गर्मा गया। घटना से आहत अभिभावक इसके बाद नारेबाजी करते हुए शिप्रापथ थाने में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए पहुंचे। पुलिस ने भी मामले में ढीला रवैया अपनाते हुए मामले की प्राथमिकी तो दर्ज नहीं कि लेकिन शिकायत के सत्यापन के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
मामले में पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। अवैध फीस वसूली मामले में स्कूल प्रशासन ने दी गई रसीद में लेट फीस के स्थान पर अभिभावकों ने लेट फीस को दूसरे मद में जोड़ दिया जिसके बाद अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में नोंक-झोंक हुई।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates