जयपुर। बड़ी चौपड़ स्थित बाईजी के बंदे में शुक्रवार सुबह एक ज्चैलर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ज्वैलर बंदे के तीसरे माले पर स्थित अपनी दुकान के सामने अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। मात्र सौ मीटर दूर थाने में सूचना देने की बजाए
परिजन उसे एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथमदृष्टया विषाक्त का सेवन करने से मौत होना माना जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति का पता लगेगा।
एसआई भगवान सिंह ने बताया कि मृतक मणिरामजी की कोठी रामगंज निवासी मनोज कुमार (20) पुत्र राधेश्याम सोनी था। बाईजी के बंदे में तीसरे माले पर उसकी जड़ाई की दुकान है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से दुकान पर आ गया। कुछ देर बाद दुकान के सामने अचेत होकर गिर गया। वहां उसे उल्टियां भी हुई। इतने में परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे में पुलिस को सुबह साढ़े 10 बजे जानकारी मिली। इस पर पुलिस अस्पताल पहुंची। मृतक मनोज के मुंह से झाग आ रहे थे। ऐसे में मामला विषाक्त के सेवन का लग रहा है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
0 comments:
Post a Comment