21 March 2015
जयपुर। बनीपार्क थाने में भीलवाड़ा के एक व्यवसायी ने सोलर ऊर्जा कंपनी के मालिक के खिलाफ एजेंसी देने के नाम पर 20 लाख रुपए ठगने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा स्थित आरसी व्यास कॉलोनी निवासी व्यवसायी सार्थक भदादा ने रिपोर्ट दी है।
उसने बताया कि पीतल फैक्ट्री स्थित आरके टावर में वंश उत्पल ने सोलर ऊर्जा की कंपनी खोल रखी थी। आरोपी वंश उत्पल ने उसे भीलवाड़ा में कंपनी की एजेंसी व डिपो खोलने का झांसा दिया और सामान भेजने की एवज में उससे 20 लाख रुपए ले लिए। रुपए जमा करवाने के कई दिनों बाद भी वंश उत्पल ने भीलवाड़ा के व्यवसायी को माल नहीं भेजा। इस पर उसने वंश से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। शक होने पर जयपुर कंपनी के ऑफिस आया तो ताला लगा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0 comments:
Post a Comment