Tuesday, 10 March 2015

विधानसभा में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे ढाई लाख



मंत्रियों व अफसरों से अच्छी जानकारी होने का दिया झांसा
thagi के लिए चित्र परिणाम11 March 2015
 जयपुर । करणी विहार थाना इलाके में एक बेरोजगार को विधानसभा में सरकारी नौकरी के लगवाने के नाम पर एक परिचित ने उससे करीब ढाई लाख रुपए ठग लिए । स्वयं को ठगे जाने का अहसास होने पर पीडि़त ने इस्तगासे के जरिए थाने में मामला दर्ज करवाया।
जांच अधिकारी  उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज हुआ है।  जिसमें  महेश कुमार  निवासी  ग्राम नागल लोचो की ढाणी चौमूं हाल गिरिराज विहार ने बहादूर सिंह निवासी मुहाना रोड़ पर आरोप लगाया है कि उसकी आरापी से अच्छी जानकारी थी। पीडि़त के  भाई रूड़मल यादव को विधान सभा में  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जगह होने की कही व  मंत्रियों व अफसरों से अच्छी जानकारी होने का झांसा देकर व विधान सभा में सरकारी नौकरी  लगवाने के नाम पर गत वर्ष जनवरी माह में ढ़ाई लाख रुपए ले लिए। एक  वर्ष  बीत जाने के बाद भी कॉल लेटर नहीं आने पर जब उसने रकम वापस मांगी और पुलिस कार्यवाही करने की बाम कही तो बहादुर सिंह ने उसे एक चैक दे दिया जो बैंक से चैक स्टोप पैमेन्ट होने के कारण वापस आ गया अब वह मांगने पर भी रुपए नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates