Tuesday, 10 March 2015

झुलसने से किशोरी की मौत



aatmdaah के लिए चित्र परिणाम11 March 2015
जयपुर। भट्टा बस्ती थाना इलाके में ााना बनाते समय झूलसी किशोरी ने मंगलवार को उपचार के दौरान एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक फरा पुत्री फारूख (16) सईद इन्द्रा ज्योतिनगर की रहने वाली थी। सोमवार को वह चूल्हे पर खाना बना रही थी।
चूल्हे के ऊपर ही पट्टी पर डिब्बे में केरासिन रखा हुआ था। किशोरी नीचे बैठकर खाना बना रही थी। इसी दौरान बिल्ली ने ऊपर से केरोसिन का डिब्बा गिरा दिया। केरोसिन किशोरी के ऊपर गिरते ही उसे आग ने चपेट में ले लिया। बाद में मा बाप ने पानी व कपड़े डालकर आग बुझाई और उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मंगलवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया।
-नाले में गिरने से अधेड़ की मौत
वहीं भट्टा बस्ती थाना इलाके में शराब के नशे में गिरने से घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक बहादूर सिंह पुत्र प्रभूसिंह (52) विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाला था और मजदूरी करता था। वह होली के दिन शराब के नशे में नाले में गिर गया था। परिजनों ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया था। 

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates