Tuesday, 10 March 2015

अल्टो कार में भारत-आयरलैंड क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते 3 गिरफ्तार


satta pakda के लिए चित्र परिणाम49 हजार की नकदी बरामद, लाखों का मिला हिसाब
11 March 2015
 जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में घी वालों का रास्ता में पुलिस ने अल्टो कार के भीतर क्रिकेट वल्र्डकप में भारत और आयरलैंड के बीच चल रहे मुकाबले पर पर सट्टा लगाते हुए 3 जनों को गिरफ्तार कर उनसे  49 हजार 200 रुपए की नकदी व 4 मोबाइल व लाईन बॉक्स अल्टो कार बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लाखों रुपए के हिसाब की पर्चियां बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली कि घी वालों का रास्ता में एक अल्टो कार के भीतर भारत बनाम आयरलैंड क्रिकेट मैच पर कुछ लोग सट्टा लगा कर खाई वाली कर रहे हंै। जिनकों अभी जाकर मौके पर पकड़ा जाए तो काफी मात्रा में पैसा व उपकरण वगैरह मिल जाएंगे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक अल्टो कार की तलाशी ली तो उसमें सट्टा लगाते तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर तीनों आरोपियों के पास से  4 मोबाइल सैटो के जरिए टीवी सैट पर चल रहे भारत बनाम आयरलैंड टीम पर सट्टा लगाकर खाईवाली करते हुए पाए गए। गिरफ्तार खाइवालों में अमर कुमार वर्मा(38) निवासी न्यू सांगानेर रोड, संदीप जैन(32) निवासी महेशनगर टोंक फाटक, दिनेश वर्मा(25) निवासी मालवीयनगर शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल मय सिम,  49200 रुपए की नकदी और लाखों रुपए हिसाब की सट्टा पर्चियां मिलीं। पुलिस सभी से गहनता से पूछताछ कर रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates