मजनूं का सिर गंजाकर इलाके में घुमाया
11 March 2015
जयपुर। पौड्रिंक के पास तालकटोरा पर मंगलवार सवेरे लोगों ने एक मनचले को बुरी तरह से पीटा और बाद में उसके बाल काटकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मनचले से मारपीट करने वाले लोगों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस की चेतक को भी युवक के पास तक पहुंचने में काफी समय लग गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी के मुंह पर कालिख पोत कर उसका सिर गंजा कर उसे इलाके में घुमाए जाने की भी खबर है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत मिल गई।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर इलाके में स्थित नाहरी का नाका क्षेत्र में रहने वाला पेंटर मोहम्मद हनीफ मंगलवार सवेरे पौंड्रिक पार्क के पास घूम रहा था। कुछ ही देर में उसके साथ पास के एक स्कूल की दो किशोरियां घूमती दिखीं। हनीफ दोनों किशोरियों को अपने साथ लेकर जाने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने इस बारे में जब हनीफ से पूछा तो वह बालिकाओं को छोडक़र भागने लगा। बाद में बालिकाओं ने लोगों को बताया कि वह जबरन उन्हें लेकर जा रहा है और कई दिनों से परेशान कर रहा है। इतना सुनते ही लोगों ने हनीफ को घेरकर बुरी तरह से पीटा। पिटाई के बाद लोगों ने हनीफ क ा सिर मुंडकर इलाके में घुमाया। बाद में वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चेतक मौके पर पहुंची और हनीफ को ब्रह्मपुरी थाने लेकर आई।

0 comments:
Post a Comment