भरतपुर। जिले के बहुचर्चित गोपालगढ़ कांड में फरार चल रहे ईनामी बदमाश मोबिन को मंगलवार सवेरे सीबीआई टीम ने भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने मोबिन पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। मंगलवार सवेरे मोबिन के गोपालगढ़ आने की सूचना मिलने के साथ ही पुलिस और सीबीआई की टीम सतर्क हो गई थी।
पुलिस के अनुसार मोबिन के अलावा दो दर्जन से ज्यादा अन्य फरार आरोपियों पर भी इनाम घोषित है सभी की तलाश की जा रही है। 2011 में उपजे सांप्रदायिक तनाव और पुलिस की फायरिंग में आधा दर्जन से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। मामले में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उस समय तत्कालीन भरतपुर जिला कलेक्टर और भरतपुर पुलिस अधीक्षक को भी निलंबित कर दिया था। बाद में सरकार ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया था। मोबिन की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। मोबिन से पूछताछ की जा रही है।
0 comments:
Post a Comment