जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक युवक की जेब से 5 फरवरी को एटीएम कहीं गिर गया था लेकिन गत दो दिन पहले उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से करीब पांच हजार रुपए निकाले गए हैं। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।
वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम के कोड पीडि़त के पास होने के बाद भी रुपए निकले हंै पुलिस मामले को संदेह की नजर से देख रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों चन्द्रशेखर भटनागर निवासी गंगा विहार कालोनी चक गैटोर का पांच फरवरी के दिन एटीएम कार्ड कहीं गिर गया जिसका कोड केवल पीडि़त को ही मालूम था। गत दो दिन पहले उसके मोबाइल पर फोन आया कि कॉरपोरेशन बैंक एटीएम सांगानेर स्टेडियम के सामने से उसके खाते से करीब पांच हजार रुपए निकाले गए। वारदात का पता चलने पर पीडि़त थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस का कहना है कि एटीएम के कोड पीडि़त के पास होने के बाद भी रुपए कैसे निकले हैं इसकी जांच जारी है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जिस एटीएम से रुपए निकाले गए वहां से सीसीटीवी कैमरे से आरोपी के फुटेज खंगाल रही है।
0 comments:
Post a Comment