जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में स्थित सेठी कॉलोनी के किशोर गृह से सोमवार को एक किशोर लापता हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मूलत: बिहार निवासी रघुवीर सिंह (12) पुत्र राजेन्द्र 8 मार्च को ट्रांसपोर्ट नगर में घूम रहा था। इसी दौरान स्थानीय थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की और बाद में उसे सेठी कॉलोनी स्थित किशोर गृह में भेज दिया। इसी दौरान उसके अगले ही दिन 9 मार्च को रघुवीर सिंह किशोर गृह से लापता हो गया। सोमवार देर शाम की गिनती के दौरान उसके लापता होने की जानकारी मिली। जिस पर किशोर गृह के कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment