11 March 2015
टोंक। जिले के बरौनी थाना इलाके में आज सुबह छेड़छाड़ के एक आरोपी ने पुलिस जांच से घबराकर स्वयं पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा ली। थाना प्रभारी बृजमोहन कविया ने बताया कि आरोपी बन्नालाल मीणा बरौनी के निकट जाखडी गांव का निवासी है और उसके खिलाफ दो दिन पूर्व उसके गांव की ही एक विवाहिता ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया था।
इस मामले में कल देर शाम पुलिस तफ्तीश के लिए उसके गांव भी गई थी तथा पीडि़ता के बयान भी लिए थे। इसके बाद मंगलवार सुबह आरोपी बन्नालाल ने खेत में स्वयं पर पेट्रोल छिडक़कर आग लगा ली। उसे आग में जलता देख लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई और उसे निवाई के अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर कर दिया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में युवक के आत्मदाह की वजह साफ नहीं हो पाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच की वजह से बन्नालाल सहम गया था और इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।
0 comments:
Post a Comment