Tuesday, 10 March 2015

झोपड़ी में आग से किशोरी जिंदा जली


jail se farar के लिए चित्र परिणाम
विकलांग मां गंभीर रूप से झुलसी
11 March 2015
जोधपुर। शेरगढ़ थाना इलाके में सोमवार रात्रि  बिस्तरों पर चिमनी गिर जाने सेे कच्चे झोपड़े में लगी आग से किशोरी जिंदा जल गई और विकलंाग मां गंभीर रूप से झुलस गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया।

 पुलिस ने बताया कि थानान्तर्गत टई गांव निवासी सुशीला(30) अपनी 14 वर्षीय पुत्री कमला उर्फ तम्मा के साथ बने कच्चे झोपड़े में सो रही थी। देर रात अचानक घर में जल रही चिमनी बिस्तरों पर आ गिरी और देखते ही देखते आग ने उग्र रुप धारण करके दोनों को घेर लिया। आग की तपन महसूस होने पर सुशीला ने शोर मचाया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने पूरे झोपड़े को अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे करके सुशीला को बाहर निकाला लेकिन उसकी बेटी को बचाया नहीं जा सका। गंभीर रूप से झुलसी सुशीला को तत्काल जोधपुर चिकित्सालय रैफर कर दिया। पुलिस ने किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया । पुलिस ने बताया की सुशीला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। घर में दोनों मां-बेटी ही रहती थी। पुलिस शुरुआती जांच में आग लगने का कारण चिमनी मान रही है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates