Tuesday, 10 March 2015

कार-युवक की टक्कर से दो युवकों की मौत


road accident के लिए चित्र परिणाम 11 March 2015
 सीकर। सदर थाना इलाके में मंगलवार दोपहर कार- मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिडं़त में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई और कार में सवार तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मृतकों की मोटरसाइकिल नम्बरों के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

 पुलिस ने बताया कि जयपुर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थानान्तर्गत सेवदबड़ी गांव के पास मंगलवार दोपहर को कार-मोटरसाइकिल में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मोटरसाइकिल कबाड़ में तब्दील हो गई और उस पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों सहित कार में सवार तीन जनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवा दिए। पुलिस लगातार मृतकों की  मोटरसाइकिल नम्बरों के आधार पर शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। वहीं पर कार में घायल हुए तीनों कर हालत स्थिर बनी हुई है।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates