11 March 2015
टोंक। देवली थाना इलाके में मंगलवार दोपहर हुए एक दिल दहला देने वाले वीभत्स हादसे में आरा मशीन पर काम काम करते समय एक मजदूर के दो हिस्से हो गए और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इत्तला मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भागों में कटे शव को कब्जे लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद आरामशीन मलिक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने बताया कि देवली कस्बा निवासी वसीउल्लाह(55) देवली रोड़ स्थित हनीफ की आरामशीन पर लकड़ी चिराई का काम करता था। मंगलवार दोपहर को काम करते समय आरामशीन में उसका हाथ फंस गया और देखते ही देखते शरीर के दो टुकड़े हो गए। वीभत्स मंजर देखकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द करके फरार मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
0 comments:
Post a Comment