Tuesday, 10 March 2015

अवैध शराब के चलते हुई थी हत्या


11 March 2015
rajasthan police logo के लिए चित्र परिणामचुरू। सांडवा थाना इलाके में शनिवार शाम को गैंगवार में हुई गुमानाराम की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची एसओजी ने आसपास के इलाकों में सक्रिय खूंखार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। एसओजी की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार चुरू और उसके आसपास के जिलों में दबिश दे रही है।
गुमानाराम की हत्या शराब तस्करी क ो लेकर आशंका जताई गई है। वहीं वारदात के बाद पूरे इलाके में जातीय संघर्ष के  हालात बन गए हैं।
सांडवा थाना पहुंची एसओजी ने मंगलवार सुबह जांच को आगे बढ़ाते हुए कौन-कौन से बदमाश चुरू, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, हनुमानगढ़,श्रीगंगानगर और चुरू से लगती हरियाणा में सक्रिय बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई गई है।
मौके पर मौजूद एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ललित शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर संजय शर्मा , सीआई कामरान खान ने अलग-अलग टीमें लेकर तेहनदेसर गांव, पांटराई तालाब सहित दर्जनों गांवों में नामजद आरोपी विजेन्द्र उर्फ विक्की, दशरथ सिंह, प्रमोद सिंह, रणजीत सिंह, मोंटी व प्रताप सिंह को ढ़ूंढ़ा लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
अवैध शराब के चलते हुई थी हत्या
मृतक गुमानाराम अवैध शराब के कारोबार में काफी समय से लिप्त था। जिन पर ओराप लगाया गया वे भी शराब तस्कर हैं। इलाके में हत्या के बाद जातीय संघर्ष के हालात बने हुए हैं। पिछले दो दिनों से जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कोटकी अतिरिक्त पुलिस बल लेकर मौके पर डेरा डाले हुए हैं।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates