Wednesday, 11 March 2015

बसों में तोडफ़ोड़ करने वाले चार गिरफ्तार

arrest के लिए चित्र परिणामआरसीए के अविश्वास प्रस्ताव में आए मोदी समर्थको से की थी मारपीट
8 March 2015
जयपुर।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में आरसीए के अविस्ताव प्रस्ताव में भाग लेने जा रहे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्षों से मारपीट, दस्तावेज छीनने व बसों में तोडफ़ोड़ करने वाले चार जनों को ज्योतिनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उप निरीक्षक मुंशीलाल ने बताया कि गिर तार आरोपी कोटा निवासी अकबर, रफीक, सब्बीर व जयपुर निवासी अशोक कुमार है। सभी आरसीए से जूड़े हुए है। पुलिस ने बुधवार को सभी को अदालत में पेश किया, जहां से उनको जमानत मिल गई।
गौरतलब है कि नौ मार्च को अदालत के आदेश पर आरसीए में दूबारा अविस्वास प्रस्ताव के लिए जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्षों को बुलाया गया था। मोदी गूट के अध्यक्ष होटल रामबाग पैलेस में ठहरे हुए थे। वहां से अध्यक्ष बसों में भकर स्टेडियम जा रहे थे। तभी दूसरे गूट के लोगों ने बसों के शीशे तोड दिए और दस्तावेज छीकनर अध्यक्षों के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में धौलपुर निवासी आरसीए सेक्रेट्री सोमेन्द्र तिवाडी ने ज्योतिनगर थाने में मामला दर्ज करवाया था।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates