Wednesday, 11 March 2015

चाय की कैं टीन में आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

fire के लिए चित्र परिणाम


12 March 2015
जयपुर।
अजमेरी गेट  पर पुलिस कंट्रोल रूम के पीछे चाय की कैं टीन में बुधवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग सिलेंडर में लगी जो बाद में दुकान में फैल गई। आग से फर्नीचर जलकर खाक हो गया। पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर करीब डेढ़ घंटे में काबू पाया।


चाय की दुकान चलाने वाले संतोष की दुकान में आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान में सिलेंडर भी धधक उठा। हालांकि कर्मचारियों की समझबूझ के कारण सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। दो दमकलें मौके पर पहुंची और दुकान में जले फर्नीचर को बाहर निकाला।


0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates