Wednesday, 11 March 2015

सपना लेगी अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग


12 March 2015
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) सपना जापान के नोमी शहर में आयोजित होने वाली 20 किमी रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप 2015 की महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सपना बुधवार को जापान के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 15 मार्च से शुरू होगी, इसमें चीन, दक्षिण कोरिया व जापान सहित कई देश शामिल होंगे।

राजस्थान पुलिस के मुख्य खेल अधिकारी और एडीजी राजीव दासोत ने बताया कि सपना प्रदेश की पहली महिला एथलीट है, जो 20 किमी वॉक की किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। भारतीय टीम में तीन पुरुष और एक महिला वॉकर शामिल है। पुरुष टीम में ओलंपियन बलजिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह व अंतरराष्ट्रीय एथलीट चंदन सिंह है।
 
जीत चुकी हैं कई मेडल
महिला एसआई सपना का यह पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। सपना ने हाल में त्रिवेन्द्रम में आयोजित नेशनल गै स में 20 किमी वॉक में नया मीट रिकार्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता है। इससे पहले नेशनल ओपन एथलेटिक्स चै िपयनशिप में स्वर्ण पदक व फैडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चै िपयनशिप में रजत पदक जीत चुकी है। ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स चै िपयनशिप में सपना ने लगातार दो बार स्वर्ण पदक जीतते हुए बेस्ट एथलीट का खिताब भी जीता है।

हैड कांस्टेबल से बनी एसआई
सपना को इन उपलब्धियों के कारण राजस्थान सरकार ने हाल में खेल कोटा में हैड कांस्टेबल से उप निरीक्षक पद पर नियुक्ति दी है। उन्हें करीब एक वर्ष से आरएसी परिसर में विशेष अ यास करवाया जा रहा है। गत चार माह से उसे पुलिस विभाग द्वारा धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में अंतरराष्ट्रीय वॉकिंग कोच गुरुदेव सिंह से प्रशिक्षण दिलवाया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment

 
 
Blogger Templates